हरिद्वार : ज्वालापुर निवासी  ने कोतवाली ज्वालापुर में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग किसी अज्ञात युवक के साथ घर से बिना बताएं कहीं चली गई और वापस नही लौटी। शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या- 824/2024 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

नाबालिग बालिका संबंधी प्रकरण होने के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जल्द सकुशल बरामदगी के संबंध में दिए गए निर्देश पर गठित टीमों द्वारा मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय करते हुए डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा आसपास व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

 

लगातार प्रयास के क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 19/11/2024 को मुखवीर खास की सूचना पर सुमित नामक युवक को दबोचकर नाबालिक बालिका को सही सलामत बरामद किया गया। मुकदमें में पोक्सो अधिनियम की धारा 87,64 BNS 3क/4(2),5(L)/6 बढ़ोतरी की गई।

You missed

error: Content is protected !!