हरिद्वार : श्री अश्विनी अमृत तुल्य चाय शॉप का भव्य शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान के करकमलों द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विधायक आदेश चौहान ने नई दुकान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अश्विनी अमृत तुल्य चाय शॉप अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर सेवा के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी।
दुकान संचालक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद, शुद्धता और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण चाय एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य रहेगा।
शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नई दुकान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को चाय एवं अल्पाहार भी परोसा गया। इस अवसर पर अतुल खोबरागड़े श्री अश्विनी अमृत तुल्य चाय शॉप के मालिक , अजय अंडरवाडे , नरेंद्र त्रिपाठी , विनित अरोरा , स्वाति उंदीरवाडे , विकेश क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
