देहरादून : धीरेंद्र प्रताप मुजफ्फरनगर शहीद स्मारक पहुंचे शहीद स्मारक पर शपथ ली जब तक अंकिता भंडारी के हत्यारो को सजा नहीं दिला देते चैन से नहीं बैठेंगे

 

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता चिन्हित राज्य अधिकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप आज मुजफ्फरनगर स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर गए व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके शपथ ली कि जब तक अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा नहीं दिला देते चैन से नहीं बैठेंगे ।

 

उन्होंने इस मौके पर 2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों का भी स्मरण किया और इस कांड के दोषियों को भी सजा दिलाए जाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार जगमोहन सिंह डागी, ज

, शुभम शर्मा सत्येंद्र शर्मा समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे। इस साल के आखिरी दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने शपथ ली की अंकिता भंडारी के दोषियों को सजा दिलाने के संघर्ष में जो भी कुर्बानियों की आवश्यकता होगी वह कुर्बानी हम देंगे और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को भी जल्द सजा दिलाने हेतु समग्र प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!