हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

आदेश के क्रम मे दिनांक-19/11/2024 दौराने चैंकिंग आरोपी अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ली पुत्र गोबरे बनिया निवासी लाल जी वाला कोतवाली नगर हरिद्वार को 2 किलो 426 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी से पकड़ा गया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!