हरिद्वार : हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी से आए बंसल परिवार द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार स्थित गंगा तट के पावन वातावरण में जयराम आश्रम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया।

कथा के शुभारंभ पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और कलश पूजन के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का विधिवत पूजन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का रसपान किया।

कथावाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सदाचार और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संचार करती है।इस अवसर पर बंसल परिवार ने बताया कि हरिद्वार की पावन भूमि पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर अपने जीवन को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण में भगवान का गुणगान किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी के सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर पवन बंसल , रमेश बंसल ,भरत बंसल , पंकज बंसल ,अमित बंसल , गोविंद बंसल ,रामभगत बंसल अमित बंसल जी एव समस्त बंसल परिवार मौजुद रहा

You missed

error: Content is protected !!