हरिद्वार :  प्रेम नगर आश्रम में पूज्य मुरारी बापू के श्रीमुख से आयोजित भव्य रामकथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और सनातन संस्कृति पर आधारित अमृतमयी कथा का श्रवण किया।

 

मुरारी बापू ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीराम का जीवन मानवता, प्रेम, सत्य और करुणा का संदेश देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा का रसपान करते रहे।

 

आयोजकों ने बताया कि यह रामकथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस अवसर पर राज ढोलकिया, रिया ढोलकिया, हीट ढोलकिया, आशु कालाथिया, रीना खंडेला, मीना, शीतल मौजूद रहे।

error: Content is protected !!