हरिद्वार :  धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में डॉ. स्वामी संतोष मुनि जी महाराज की तिलक-चादर विधि का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक धार्मिक विधि-विधानों के बीच तिलक-चादर की रस्म संपन्न कराई गई। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित संतों ने कहा कि तिलक-चादर विधि भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा, त्याग और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज जी, महंत जयराम दास जी महाराज, महंत बिहारी शरण जी महाराज, महेंद्र रघुवर दास जी महाराज, अंकित शरण जी उपस्थित रहे।

You missed

निर्जला एकादशी पर सामाजिक संस्थाओं ने किया मीठे शरबत का वितरण हरिद्वार, 25 जून 2026 : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह लगाए गए शरबत शिविरों में हजारों श्रद्धालुओं ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में खन्ना नगर के पास आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल और शरबत का वितरण करना पुण्य का कार्य माना जाता है और इससे मानव सेवा का संदेश भी मिलता है। श्रद्धालुओं ने सामाजिक संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और परोपकार की भावना को भी मजबूत करते हैं। पूरे दिन चले शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरि जी ,अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक जी सुमित चावला जी ,गौरव गोयल जी, सीमा गोयल जी, सात्विक गोयल जी ,प्रियम गोयल जी ,अंकित गोयल जी, आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!