Day: June 26, 2026

सिखों के तीसरे गुरु अमर दास जी के तप स्थान सतीघाट कनखल में मनाई गई निर्जला एकादशी

हरिद्वार : कनखल सतीघाट स्थित सिखों के तीसरे गुरु अमर दास जी के तप स्थान तीजी पातशाही में निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शब्द…

रानीपुर मोड़ स्थित VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE का हुआ भव्य शुभारम्भ

हरिद्वार :  रानीपुर मोड़ स्थित VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE का भव्य शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर…

You missed

निर्जला एकादशी पर सामाजिक संस्थाओं ने किया मीठे शरबत का वितरण हरिद्वार, 25 जून 2026 : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह लगाए गए शरबत शिविरों में हजारों श्रद्धालुओं ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में खन्ना नगर के पास आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल और शरबत का वितरण करना पुण्य का कार्य माना जाता है और इससे मानव सेवा का संदेश भी मिलता है। श्रद्धालुओं ने सामाजिक संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और परोपकार की भावना को भी मजबूत करते हैं। पूरे दिन चले शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरि जी ,अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक जी सुमित चावला जी ,गौरव गोयल जी, सीमा गोयल जी, सात्विक गोयल जी ,प्रियम गोयल जी ,अंकित गोयल जी, आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!