हरिद्वार : ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के समीप “भोलेनाथ छोले भटूरे व रबड़ी जलेबी” के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यापार की निरंतर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर आगंतुकों ने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध स्वादिष्ट छोले-भटूरे, रबड़ी और गर्मागर्म जलेबी का आनंद भी लिया। प्रतिष्ठान संचालक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को स्वच्छ, ताज़ा एवं उच्च गुणवत्ता वाला स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

शुभारंभ समारोह का समापन सभी अतिथियों के बीच मिठाई वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग जी चरणजीत जी सौरभ चौहान जी मुकेश वर्मा जी राजेंद्र राणा जी कमल जी दिवाकर वर्मा जी मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!