हरिद्वार :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में,20जून, निरामया योगम रिसर्च फाउंडेशन,अवधूत मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक योगा प्रोटोकोल अभ्यास सत्र का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से प्रारंभ हुआ। योग और कास्मिक हीलिंग विशेषज्ञ डाॅ उर्मिला ने योगाभ्यास सत्र संचालित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की औषधि योगिक- क्रियाएं और रोगी जीवन के लिए मेडिसीन है।बेहतर होगा कि हम सभी योगिक औषधि की तरफ बढें।

महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव जी ने सभी को योग दिवस की शुभकामना के साथ ही प्रतिदिन योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया ।इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड के वाइस चेयरपर्सन प्रो. नरेश कुमार ने कोरोना काल के प्रेरक प्रसंगो के द्वारा स्पष्ट किया कि किस प्रकार प्राणायाम, आसन जैसे योगाभ्यास से ही इम्यून सिस्टम को बेहतर किया गया। कार्यकर्म का संचालन आयुर्वेद मेडिकल आफिसर डाॅ संगीता ने किया।इस अवसर पर योगाचार्य मनोज गिरि, एवं अनुदेशक रितू शर्मा, नेहा,रेखा गोस्वामी , पारुल, को शाल भेटकर, सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग,हरिद्वार एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड के साथ संयुक्त रूप से किया गया।जिसमें 100 प्रतिभागियो ने भाग लिया।

You missed

error: Content is protected !!