हरिद्वार  : 12 जून शुक्रवार को किसान एकता संघ ने ज्वालापुर हरिद्वार में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर का समापन किया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सोरन प्रधान ने कहा कि देश में किसानों पर हो रहे किसी भी तरह के शोषण को किसान एकता संघ बर्दाश्त नहीं करेगा इसी मौके पर किसान एकता संघ के संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने बताया कि देश में किसानो को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता है किसान एकता संघ इसकी घोर निन्दा करता है इसी मौके पर किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा ने कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत फसल के भाव को लेकर किसान आये दिन आत्महत्या करते रहते हैं किसान एकता संघ देश में चल रही सरकार किसानो कि आय दूगनी करने के अपने वादे पर बिल्कुल फ्लाप हो गई है उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव छावड़ा ने बताया किसान एकता संघ उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में किसान व मजदूरो पर हो रहे किसी भी तरह के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान एकता संघ ने अपने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशहित में सैकड़ों किसानो ने सैनी आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में रक्तदान शिविर में रक्त दान किया। उत्तराखंड सरकार की तरफ़ से हरिद्वार के ज्वालापुर के तहसीलदार श्री मदनलाल जी को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा।

देश के किसानों की समस्याओं एवं हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निवेदन भी किया

1. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी।
2. छोटे एवं सीमांत किसानों के कृषि ऋणों की पूर्ण माफी तथा सस्ती संस्थागत ऋण व्यवस्था।
3. 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों एवं खेतिहर मजदूरों हेतु न्यूनतम ₹5,000 प्रतिमाह पेंशन।
4. फसल बीमा योजना में सुधार तथा त्वरित एवं पारदर्शी मुआवजा व्यवस्था।
5. डीजल, बिजली, उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों पर पर्याप्त सब्सिडी तथा मूल्य नियंत्रण।
6. प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर कोल्ड स्टोरेज एवं भंडारण अवसंरचना का विकास।
7. जलवायु परिवर्तन से प्रभावित क्षेत्रों के लिए सिंचाई एवं आपदा राहत व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
8. जनपद गौतमबुद्ध नगर के किसानों से संबंधित भूमि अधिग्रहण, आवासीय भूखंड एवं अतिरिक्त मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएँ। किसान एकता संघ इस मौके पर जिला अध्यक्ष पप्पे नागर,सलेक भाटी, अजीब सिह, महेंद्र कसाना, राकेश नागर, प्रदेश मीडिया प्रभारी जेपी नागर, विक्रम नागर, मेहरबान अली, सुमित एडवोकेट, उम्मेद एडवोकेट, देशराज नागर, नरेंद्र नागर,संजय सैनी, राजसिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, अकरम खान, परवेज अली, सतवीर भाटी, ओमेंद्र खाली, वीरेंद्र बैसोया, मनोज भाटी, श्रीकृष्ण बैंसला, डॉ रवि नागर, सलोनी सोलंकी, रेखा चौधरी, वन्दना चौधरी, सोनिया विज, सीमा सूर्यवंशी, हर्ष नागर,सल्लन पहलवान, जितेंद्र नागर, अंकित भाटी,सौरभ शर्मा, जितेंद्र श्यौरान अखिलेश प्रधान, जग्गा अधान, राजेश शर्मा, प्रमोद हूण आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!