हरिद्वार : भूपतवाला स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सनातन संस्कृति एवं धर्म के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
