ऋषिकेश : हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज इंदिरा नगर, ऋषिकेश स्थित सामुदायिक भवन में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

यह विशाल स्वास्थ्य शिविर सुंदरा सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

 

अपने संबोधन में सांसद रावत ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बीते 11 वर्षों में गरीब कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर तक राहत और विकास पहुँचाया है। आज विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है और दुनिया भारत के नेतृत्व को मान रही है। हाल ही में सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत आज विश्व मंच पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।”

 

उन्होंने सुंदरा सामाजिक संस्था और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर “विकसित भारत 2047” की दिशा में समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।

 

अतिविशिष्ट अतिथि श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से गरीबों और जरूरतमंदों को अत्यधिक लाभ होता है।

 

इस अवसर पर सुंदरा सामाजिक संस्था की ओर से हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कर कमलों से शिक्षा व सामाजिक सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले रंजन अंथवाल, राजेन्द्र गुप्ता (खेल प्रशिक्षक एवं आत्मरक्षा), तथा एकलव्य संस्था को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डी.बी.पी.एस. रावत (पूर्व प्रधानाचार्य, भरत मंदिर इंटर कॉलेज), पूर्व महापौर अनीता ममगाई, राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, डॉ. अक्षत गोयल, किशन सिंह नेगी, पार्षद संजय बिष्ट, लक्ष्मी सजवान, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, सुशीला पोखरियाल, सुशीला बिष्ट, पल्लवी नेगी, आरती बिष्ट, अंजना बिष्ट, जय सिंह पँवार, अंकित नैथानी, कुसुम अग्रवाल, शशि चौधरी, दीपक भारद्वाज, सुरेश पाल, विनोद लखेडा, अनिल पाल, संदीप हटवाल, अरुण पांडे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल से शिविर प्रबंधक गौरव उनियाल, डॉ. दिलशाद (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. कार्तिक (नाक-कान-गला विशेषज्ञ), डॉ. योगेश (फिजिशियन), डॉ. नितिशा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. शार्दुल राणा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का परीक्षण किया।

 

शिविर का कुशल संचालन संस्था अध्यक्ष ज्योति सजवान ने किया और कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

error: Content is protected !!