हरिद्वार : तीर्थ नगरी हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में  हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत शिव घाट,सुभाष घाट, मालवीय घाट एवं विष्णु घाट सहित विभिन्न घाटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।जिसमें आपदा प्रबंधन ,भारतीय स्काउट गाइड,नगर निगम, सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों द्वारा प्रतिभाग कर सफाई का कार्य किया गया साथ ही इन क्षेत्रों में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण भी हटाया गया।तथा लोगों को जागरूक भी किया गया।

        जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ,सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिससे कि हरिद्वार आने वाले तीर्थ यात्रियों / पर्यटकों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

           उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों,पर्यटकों, जनपदवासियों एवं सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान में सभी सहयोग करें तथा कोई भी व्यक्ति एवं श्रद्धालु कूड़े कचरे को गंगा घाटों,खुले स्थानों एवं सर्वाजनिक स्थानों पर न छोड़े।जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए कूड़ा दानो में ही कूड़ा कचरे डालने की अपील की है  जिससे कि पतित पावनी माँ गंगा की स्वच्छता बनी रहे।

             इस अवसर पर नगर निगम की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर 

सोनिया सिंह,सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ,गंगा सभा के सदस्य,आदर्श युवा समिति, आस्था सेवा संस्थान, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों,नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सफाई अभियान में शामिल रहे।

error: Content is protected !!