हरिद्वार, 22 जून 2026 स्टार लाइव इंडिया समाचार द्वार खबर चलने के कुछ ही समय बाद मेला चिकित्सालय के मुख्य गेट के बाहर से जमा कूड़े के ढेर को आखिरकार नगर निगम की टीम ने साफ कर दिया है। कूड़े के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी, जिससे मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सफाई अभियान चलाया और पूरे क्षेत्र को साफ कराया। कूड़ा हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और नगर निगम की कार्रवाई की सराहना की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों और आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके
