हरिद्वार, 22 जून 2026 : धर्मनगरी हरिद्वार के मेला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर कूड़े का बड़ा ढेर लगा होने से मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर फैली गंदगी और उठ रही दुर्गंध से लोगों में नाराजगी परेशानी का सामना करना पर रह है।

सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर कूड़े का ढेर लगे रहने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में प्रवेश करते समय गंदगी और दुर्गंध से गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने कहां अस्पताल परिसर के बाहर लगे कूड़े के ढेर को तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर इस प्रकार की स्थिति सही नहीं है

error: Content is protected !!