हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के 15वें उप-राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

श्री त्रिवेन्द्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राधाकृष्णन जी का जीवन समर्पण, दूरदृष्टि और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है। आज जब वे इस उच्च संवैधानिक पद की गरिमामयी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, माँ गंगा से प्रार्थना करता हूँ कि उनका कार्यकाल भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को और सशक्त बनाए, जनता की आकांक्षाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए और राष्ट्र की गौरवगाथा को समृद्ध करे।

 

उन्होंने आगे कहा कि देशवासियों को विश्वास है कि श्री सी. पी. राधाकृष्णन अपने अनुभव, ज्ञान और कर्मनिष्ठा से उप-राष्ट्रपति पद की गरिमा और ऊँचाई को और बढ़ाएंगे।

 

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राधाकृष्णन जी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

error: Content is protected !!