हरिद्वार : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था) की हरिद्वार जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता और जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे के संचालन में संपन्न हुई।बैठक में यूनियन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, सशक्तीकरण और मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, जिला स्तर पर संगठन का बैंक खाता खोलने और किसी भी सदस्य के गंभीर अस्वस्थ होने पर विशेष परिस्थितियों में संगठन स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी मंथन किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संगठन ने आगामी हरेला पर्व पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का भी फैसला किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। बैठक में सूर्या सिंह राणा, गणेश भट्ट, प्रभाष भटनागर, धीरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, मुदस्सिर मसूरी, भगवती प्रसाद गोयल और त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
