हरिद्वार : चुनाव भी एक राष्ट्रीय पर्व है आओ हम सब मिलकर इस पर्व मे 19 अप्रैल को अपना वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह हम सब का परम कर्तव्य है लोकतंत्र को बचा ने और संविधान मजबूत करने के लिए 100% मतदान करने के लिए जनता को जागरूक करने मैं अपना योगदान दे जितना अधिक मतदान होगा उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा

संगठन की बैठक इंटर कॉलेज ज्वालापुर मैं हुई बैठक में संगठन सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें कहा की पार्टी को महत्व न देते हुए शिक्षित योग्य और कर्मठ ईमानदार प्रत्याशी को वोट करें ऐसा स्वच्छ छवि का व्यक्ति संविधान के अनुरूप कार्य करेगा जिससे देश में लोकतंत्र मजबूत होगा जनता की समस्याओं को अपनी निजी समस्या समझते हुए जन कल्याणकारी योजनाओ को लागू कर जनता को लाभान्वित करने का प्रयास करेगा उचित ,प्रतिनिधि न होने के कारण वर्तमान परिपेक्ष में जनता महंगाई से युवा बेरोजगारी से परेशान हैं तथा बुजुर्ग उत्पीड़न शोषण अधिकार हनन के समाधान के लिए कानूनी सहायता केलिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं परेशान हैं
संगठन को आशा है कि जनता संगठन की अपील को मानते हुए अधिक से अधिक मतदान कर संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करेंगे

बैठक में विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल हरदयाल अरोड़ा,सुभाष चंद्र ग्रोवर , श्याम सिंह , शिव चरण , सुखबीर सिंह ,रामसागर सिंह, शिव वचन सिह , बी एस मित्तल ,एस एन बत्रा,
सुभाष चन्द के पी शर्मा पी सी धीमान अशोक पाल भौपाल सिंह रामबाबू सिंह चौ बदन सिंह अशोक गुप्ता रोहिताश कुमार शर्मा सत्यपाल चांदना बदन सिंह
गुलाब राय देवी दयल अतर मौजुद रहे