हरिद्वार : शंकर आश्रम, ज्वालापुर स्थित “गोल्डरे ज्वेलर्स” का आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान के स्वामियों को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिद्वार की महापौर किरन जैसल द्वारा फ़िता काटकर किया गया। कार्यक्रम मैं मौजूद अतिथियों ने कहा कि गोल्डरे ज्वेलर्स ग्राहकों को शुद्धता, गुणवत्ता, विश्वास और आकर्षक डिजाइनों के साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

प्रतिष्ठान के स्वामी ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के सोने, चांदी एवं डायमंड आभूषण उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

 

सभी ने नए प्रतिष्ठान की प्रगति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

error: Content is protected !!