हरिद्वार : जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के
आज सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का दिन है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने नेहरू जी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले जननिर्वाचित प्रधानसेवक बने हैं। 26 मई, 2014 से प्रारंभ हुआ यह सेवाकाल अंत्योदय और विकसित भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।

 

भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
आज अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में हरिद्वार में स्थित प्रेमनगर गंगा घाट पर दुग्धाभिषेक कर उनके लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।
*भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल* ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। यह केवल 12 वर्षों का कालखंड नहीं है ,बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना,सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्ण अध्याय है। आपके दूरदर्शी,निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास राष्ट्रीय सुरक्षा सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया और उसे धरातल पर उतर कर दिखाया। आपके नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं।
जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जागरण करने का जो कार्य किया वह सदियों तक स्मरण किया जाएगा। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनने वाली विभिन्न योजनाओं में मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस प्रकार से उन्होंने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मातृशक्ति के सम्मान को बढ़ाया है वह अभिनंदनीय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सहगल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, नकली राम सैनी,मंडल अध्यक्ष तुषंक भट्ट, वरुण वशिष्ठ, विपिन शर्मा, नागेंद्र राणा, नवजोत वालिया,मुकुल पाराशर, मनोज परालिया, राजकुमार अरोड़ा, अनिमेष शर्मा रेनूशर्मा, वरुण चौहान, सचिन शर्मा,लवी चौहान, टिंकू चौधरी, चेतन यादव, सचिन चौधरी, सचिन गांधी, मोहित वर्मा, सुदेश सैनी, भोला शर्मा, सतविंदर सिंह, वासु पाराशर, चेतन यादव, रेनू जोशी, गीता सिंह, नेहा सिंह, आदर्श कश्यप, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!