एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह द्वारा थाना झबरेड़ा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ मंगलौर विवेक कुमार भी मौजुद रहे। श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा थाना कार्यालय, मैस, मालखाना आदि के निरीक्षण के दौरान आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है –

1- थाना कार्यालय के सभी अभिलेखों को अध्यवधिक किया जाए एवं रख-रखाव का ख्याल रखा जाए।अभिलेखों का समय-समय पर संबंधित शाखा व विभागों से मिलान भी सुनिश्चित करें।

2- अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण करें। चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएं।

3- कोई भी समस्या होने पर थाने में नियुक्त समस्त कर्मचारी गण निःसंकोच बताएं।

निरीक्षण के पश्चात श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर हे० कानि० रामवीर, हे०का० अबुल हसन, कानि० मुकेश , कानि० सुनील, कानि० रणवीर व, म०कानि० रीना, अनुचर प्रमोद नेगी व सफाई कर्मी रोहित को उपहार देकर सम्मानित किया।

निरीक्षण के पश्चात SPRA द्वारा CO मंगलौर व SO झबरेडा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अन्तर्राज्य बार्डर खडखडी दयाला (वीरपुर बार्डर), तैय्यबपुर जटोल रोड, कोटवाल आलमपुर नहर पटरी, लखनौता गोकुलपुर बार्डर का निरीक्षण कर बार्डर पर लगातार चैकिंग किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये गये।