आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान को शत- प्रतिशत को बढ़ाये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रीना जोशी की ओर से सोशियल मीडिया पर निम्नानुसार प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं जिसमे रील्स व चित्रकला प्रतियोगिता होगी उक्त दोनों प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता 5000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 की नगद धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता जनपद पिथौरागढ़ के मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान कराने के उद्देश्य से कराई जा रही है। प्रतियोगिता की विषयवस्तु भी उक्तानुसार ही होनी आवश्यक है। प्रतियोगिता की प्रविष्टियों में निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं को अधुर रखते हुए मतदान करने की अपील के साथ होनी आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में प्रविष्टियों 02 मार्च से 15 मार्च तक बनी हुई हों तथा इसी अवधि में निम्नांकित ई-मेल में प्रेषित की जानी आवश्यक हैं। ई मेल के अतिरिक्त व्हटएप के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार किया जायेगा। प्राप्त प्रविष्टियों को उपयोग के आधार पर निर्णायक मण्डल के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार घोषित किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में निर्णायक मण्डल का निर्णय अन्तिम होगा तथा किसी भी प्रकार का वाद या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जायेगा। 5. प्रविष्टियों को भेजने की अन्तिम तिथि 15 मार्च है इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा। प्रतियोगी प्रविष्टि में अपना नाम, पता WhatsApp मो०न० एवं ई-मेल आई०डी० अवश्य लिखें। अन्यथा प्रविष्टियों अस्वीकार कर दी जायेंगी।

प्रविष्टियों को भेजने आई०डी०diopithoragarh@gmail.com whatpp number 8057110066,8755898567,7579091406