मुख्य अतिथि नन्दन कुमार सी०डी०ओ० / नोडल अधिकारी स्वीप पिथौरागढ़ द्वारा महिलाओं से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने आस-पास के लोगों व परिचित जनों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने मतदान पक्रिया तथा मतदाता सूची के परिशोधन से सम्बन्धित प्रश्न किये। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्धारित 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आगे आयें।

इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमैन प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए लोकतंत्र के पर्व में एक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु सभी की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन का अनुरोध किया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार पाण्डेय नार्थराइड पब्लिक स्कूल, ललिता पाण्डेय, माहेश्वरी भट्ट, सरोज पाण्डेय, दीपा थापा, गीतिका पुनेठा, पूजा बिष्ट, अनीता गोस्वामी, रेखा जोशी, लक्षिका भट्ट, पूनम जोशी आदि सहित कुल 45 महिलाओं ने परिचर्चा में भाग लिया तथा स्वीप समन्वयक डॉ० दीपेन्द्र महर, एम०सी०जोशी, नीरज जोशी, करन थापा विक्रम दिगारी आदि उपस्थित रहे।