मोहम्मद वाहिद द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ आदि द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के दिन से ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ को बलवीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त विकास सुंदयाल उर्फ सोनू मूंछ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके ऊपर पूर्व से जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विगत वर्ष 2023 में थाना नेहरू कॉलोनी से गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर भी किया जा चुका है।