देहरादून :  राहुल नेगी निवासी गोविन्दवाला रानीपोखरी थाना रानीपोखरी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 19/09/2024 को रानीपोखरी चौक के पास से किसी अज्ञात चोर के द्वारा उनका मोबाईल चोरी कर लिया है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किये गये तथा आज दिनांक 21.09.2024 को वादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर नागाघेर शान्तिनगर रानीपोखरी से अभियुक्त राजकुमार पुत्र निवासन निवासी म0न0 995 गली न0 8 गिल चौक दशमेश नगर जिला लुधियाना उम्र 28 वर्ष को चोरी गये मोबाईल VIVO के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!