पिथौरागढ़ : जनपद में बड़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश/ रोक लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बताया है कि जनपद अंतर्गत वर्तमान समय में वनाग्नि की अत्यधिक घटनाएं घटित हो रही है जिससे वन संपदा को अत्यधिक क्षति पहुंची है।
वनग्नि की रोकथाम एवम वनों की सुरक्षा हेतु नगरपालिका/नगर पंचायत, ग्रामीण, वन तथा उसके निकटतम क्षेत्रा अंतर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा व अन्य अपशिष्ट पदार्थों एवम कृषि भूमि में पराली जलाना 01 सप्ताह तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों/ समस्त तहसीलदारों/ समस्त अधिशाषी अधिकारियो, नगर पालिका/नगर पंचायत एवम समस्त वन क्षेत्राधिकारियों, को निर्देश दिए हैं कि वे जनपद पिथौरागढ़ में उक्त कार्य की निगरानी एवम अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे।